Search

सिमडेगा : जनता दरबार में उपायुक्त हुए समस्याओं से रू-ब-रू

Simdega : सिमडेगा उपायुक्त सुशांत गौरव सोमवार को जनता दरबार के माध्यम से आम-जनों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. जलडेगा खारवागढ़ा के दिलीप नायक (ग्रामीण) ने बताया कि मेरे घर से सटा कर गैर मजरूआ जमीन पर नकुल सिंह घर बना रहा है. हमलोगों को घर से निकलने एवं आने-जाने में इससे समस्या हो रही है. इस समस्या के निदान के लिए अंचल अधिकारी जलडेगा के पास गया, पर मुझ गरीब की नहीं सुनी जा रही है. नायक ने जमीन विवाद का निपटारा करते हुए आने-जाने के लिए सड़क दिलाने की गुहार लगाई. उपायुक्त ने जिला के कार्यपालक दंडाधिकारी को स्थल एवं कागजातों की जांच कर दोनों पक्षों को सुनकर कार्रवाई करने की बात कही. साथ ही स्पष्ट प्रतिवेदन 3 दिनों में समर्पित करने का निर्देश दिया.

अंचलाधिकारी को मामले की गहनता से जांच करने को कहा

गुलजार गली की तेतरी देवी ने बताया कि मेरी जमीन को सतीश शर्मा के द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया गया है. कब्जा हटाने को कहे जाने पर अभद्र व्यवहार एवं धमकी दी जा रही है. उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को मामले की गहनता से जांच करते हुए तीन दिनों में निष्पादन की कार्रवाई कर स्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. मामले के निपटारा हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया. उपायुक्त के जनता दरबार में कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए. संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए ससमय कार्रवाई कर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें – बूथ">https://lagatar.in/avinash-pandeys-emphasis-on-the-strength-of-congress-till-the-booth-surejwala-said-23-crores-became-poor-in-7-years-lagatar/">बूथ

तक कांग्रेस की मजबूती पर अविनाश पांडेय का जोर, सुरेजवाला बोले- 7 साल में 23 करोड़ हुए गरीब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//