Search

सिमडेगा : महिला पैंकी नृत्य दल के कलाकार सम्मानित

Simdega : सिमडेगा जिले में कला संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया. सजनी ग्रुप एवं चक्रीय विकास संस्थान सिमडेगा द्वारा संचालित छोटानागपुरी लोक संगीत, नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर और उनके कलाकारों को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने सम्मानित किया. जगन्नाथ महोत्सव के दौरान इन्हें पुरस्कार दिया गया. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ जयकांत इंदवार, चंद्रदेव सिंह, सुनील महतो सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/eight-deputy-election-officers-of-jharkhand-transferred/">झारखंड

के आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/pppp-2-7.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

कलाकारों ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर

कार्यक्रम में सिमडेगा जिला के छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने चांवर पैकी नृत्य, लाठी व तलवार का खेल दिखा कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कलाकार बेला कुमारी, अमृता सोरेंग, योगिता बरवा, रुक्मणी कुमारी, सलीमा कुजूर, रीतू कुमारी, हसीना कुमारी, रवीना कुमारी, अर्जुन नायक, रोहित नायक, गंदूर नायक, मनोज नायक मौके पर मौजूद थे. बधाई देने वालों में भाषा संस्कृति रक्षा मंच के संरक्षक सोहन बडाईक, साधु मलुआ, श्याम सुंदर मिश्रा, मोहन साहू, अध्यक्ष संजय मिश्रा, दयाल उरांव, खिलेश्वर सिंह, पुनित दुबे, बिमला देवी, एलिजाबेथ केरकेट्टा, सुमन लकड़ा, आर के काशी, मनोरमा सुनीता मिंज, दुर्गविजय सिंह देव, रांची के संगीतकार श्रीकांत इंदवार, कृष्णा नायक, इम्तियाज साहिल, सुमन गाड़ी, संजय अर्जित, सौरव कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bpsc-changed-the-date-of-teacher-appointment-exam-see-details/">बिहारः

BPSC ने बदली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तारीख, देखें डिटेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp