Simdega/Kolebira: डॉन बॉस्को स्कूल जामटोली, कोलेबिरा में फायर ऑफिसर ने आग से बचाव की जानकारी दी. जागरूकता कार्यक्रम के तहत आग से बचाव करने के कई उपाय बताये गये. आग लगने पर पहले क्या करना चाहिए और इसे कैसे फैलने से रोकना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया. फायर ऑफिसर ने बताया कि स्कूल में आग लगने से अगर बड़ी दुर्घटना होती है तो वहां मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर जिसमें CO2 गैस होती है, उससे आग बुझानी चाहिए. इसका कैसे लॉक खोला जाए इसका लाइव डैमो दिखाया गया. वहां के कर्मियों से आग लगने पर आग बुझाने का प्रैक्टिस कराया गया. फायर अफसर ने कहा कि इसके बाद भी अगर आज नहीं बुझती है तो फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना देनी चाहिए. इस मौके पर फायर ऑफिसर भगवान ओझा, हवलदार रामाशीष राम, सिपाही महबूब अंसारी के साथ स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/babulal-is-now-creating-a-new-story-by-sitting-with-ed-supriyo/">ईडी
के साथ बैठकर अब नयी कहानी गढ़ रहे हैं बाबूलाल : सुप्रियो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-06-at-17.10.02_c5f2fc0f-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
के साथ बैठकर अब नयी कहानी गढ़ रहे हैं बाबूलाल : सुप्रियो
alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment