- सिमडेगा पुलिस में बड़ा फेरबदल
- एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस. खोटरे ने जारी किया आदेश
- देवीदास मुर्मू बने कोलेबिरा थाना प्रभारी
Simdega News : सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने पांच सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है. वहीं एक सब इंस्पेक्टर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इससे संबंधिकत आदेश जारी कर दिया गया है.
जारी आदेश के तहत, देवीदास मुर्मू को कोलेबिरा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. वे इससे पहले कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे. वहीं, पीसीआर सिमडेगा के प्रभारी रमेश कुमार झा को ओड़गा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

एसपी ने की बैठक
कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित अमरनाथ कुमार सोनी को बांसजोर ओपी का प्रभारी बनाया गया है. वहीं बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार को कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है.
वहीं, ओड़गा ओपी प्रभारी मुरताज अंसारी को भी कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर भेजा गया है. इसके अलावा यातायात प्रभारी विकास कुमार महतो अपने वर्तमान दायित्वों के साथ पीसीआर सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस. खोटरे के इस आदेश से पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य कार्यों के बेहतर संचालन और पुलिस व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाना है.