Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : फ्लाइंग स्क्वायड को मिला प्रशिक्षण, शिकायत पर टीम करेगी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Simdega.  लोक सभा चुनाव को लेकर शनिवार को फ्लाइंग स्क्वायड एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम को प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण उपायुक्त अजय कुमार सिंह एवं एसपी सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त फ्लाइंग स्क्वायड एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम को समाहरणालय सभागार में दी गई. उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे विस्तार से बताया. इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम अंतर्गत शराब, हथियार, नगदी, समेत अन्य का वितरण के दौरान मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग व कार्रवाई के लिए आवश्यक जानकारी दी गई. साथ ही रिपोर्टिंग व उसकी डेटा इंट्री सुनिश्चित करने की बात कहीं. प्रतिदिन चेक नाका पर जांच से संबंधित रिपोर्ट प्रपत्र में भरकर जमा करने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तिथि घोषणा होने के बाद आप सभी का कार्य सक्रिय रूप से प्रारंभ हो जाएगा. फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करेगी. पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में एलआरडीसी अरुणा कुमारी, डीआरडीए डायरेक्टर रवि किशोर राम, मास्टर ट्रेनर सहित पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-voting-will-be-held-on-all-14-seats-in-jharkhand-on-may-13/">लोकसभा

चुनावः झारखंड में 13 मई को सभी 14 सीटों पर वोटिंग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/16rc_m_47_16032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही