Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : वन विभाग ने 18 पीस बोटा लोड वाहन को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Simdega/Kolebira : वन विभाग को बीती रात 7 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम इटाम की ओर से साल बोटा लदा 407 ट्रक बरसलोया छोटकाटोली की तरफ से गुजरने वाली है. विभाग की टीम छोटकाटोली के पास घात लगाए बैठी थी. रात लगभग 2 बजे इटाम की तरफ से गाड़ी आते दिखी. शक होते ही वन विभाग की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया. वन विभाग के टीम के हलचल देखते ही वाहन चालक एवं खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. पास जाकर देखा तो वाहन पीला रंग के तिरपाल से ढंका हुआ था. तिरपाल हटाने पर उसमें 18 पीस साल बोटा लदा पाया. बोटों पर कोई संपत्ति चिन्ह अंकित नहीं था. ट्रक में जांच करने पर भी लकड़ी बोटों से संबंधित कोई कागजात प्राप्त नहीं हुआ. अतः उसे वन विभाग की टीम ने अवैध मानते हुए जब्त कर लिया और अग्रेतर कार्रवाई के लिए कोलेबिरा वन क्षेत्र कार्यालय लाया गया. भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 42 के तहत लकड़ी बोटों के अवैध परिवहन का दोषी पाते हुए अज्ञात लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आगे मामले की जांच की जा रही है. दोषियों का पता लगते ही उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : भू">https://lagatar.in/effort-to-stop-land-and-liquor-mafia-crime-control-bill-passed-from-bihar-legislative-assembly/">भू

और शराब माफिया पर रोकथाम की कवायद, बिहार विस से अपराध नियंत्रण विधेयक पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही