Search

 
 
 

सिमडेगा : वन सुरक्षा समिति का किया गठन, सुशीला बनीं अध्यक्ष

 
Simdega/Kolebira: कोलेबिरा वन क्षेत्र के बरसलोया, पुरनापानी, गढ़ाटोली, पत्थरपूँजी, भिंजपुर जोन्हा टोली, बाघमारा के ग्रामीणों के साथ चांदो बाजार में बैठक हुई. बैठक में वन सुरक्षा समिति का गठन किया गया. इस संबंध में वन विभाग के वनरक्षी अनुज मिंज ने कहा कि वनों की रक्षा करना हम सब का दायित्व है, वन से हमें कई तरह के लाभ है. कई प्रकार के जड़ी-बूटी आयुर्वेदिक दवाइयां हमें वन से प्राप्त होते हैं. वनों को सुरक्षा प्रदान करना हमारा ही दायित्व है. वन रक्षा समिति जिसमें अध्यक्ष पद पर सुशीला तोपनो, उपाध्यक्ष विनोद बागे,,सचिव एलबिन समद एवं कोषाध्यक्ष सुशील तोपनो को चुना गया. सभी ग्रामीणों के सर्वसम्मति से वनों की सुरक्षा हेतु नियम बनाने एवं उसे पालन करने की बात हुई. बैठक का संचालन एलबिन समद द्वारा किया गया. बैठक में वन विभाग की ओर से वनरक्षी अनुज मिंज, जयवन्त प्रसुन्न केरकेट्टा एवं लगभग 250 ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गरीबों">https://lagatar.in/congress-jmm-leaders-are-filling-the-coffers-by-looting-the-money-of-the-poor-enos-ekka/">गरीबों

के पैसे लूटकर तिजोरी भर रहे कांग्रेस-झामुमो के नेता : एनोस एक्का
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही