Search

 
 
 

सिमडेगा : जनजातीय महा सम्मेलन को लेकर भाजपा समिति का गठन

 
Simdega/Kolebira: कोलेबिरा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र बड़ाईक की अध्यक्षता में बैठक हुई. भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निर्देश पर जनजातीय महा सम्मेलन को लेकर मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र बड़ाईक की नेतृत्व में संचालन समिति का गठन किया गया. बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सह कोलेबिरा मंडल प्रभारी बसंत नारायण मांझी मुख्य रूप से मौजूद रहे. वहीं केन्द्र सरकार द्वारा जनजाति समुदाय को दी जाने वाली महत्त्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व वाली सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए कई काम कर रही है. आने वाले समय में जनजातीय समाज स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनेगा. बैठक में एसटी मोर्चा मंडल का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बसंत नारायण मांझी, जिला मंत्री मुनेश्वर तिर्की, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र बड़ाईक, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, सांसद प्रतिनिधि चिंतामणी कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जनेश्वर बिल्हौर, एसटी मोर्चा महामंत्री श्रवण लोहरा, राजीव केरकेट्टा, रामलला बड़ाईक, लाल मोहन सिंह, सुरेन्द्र केरकेट्टा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-fire-prevention-measures-suggested-in-don-bosco-school/">सिमडेगा

: डॉन बॉस्को स्कूल में आग से बचाव के बताये गये उपाय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही