Search

सिमडेगाः हथियार के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

Simdega: कोलेबिरा थाना प्रभारी को श्रीकोंडेकेरा- अंबाटोली जंगल के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिली. पुलिस ने टीम गठन कर छापेमारी की. इस दौरान अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मी पकड़े गए. कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और रात होने का इंतजार कर रहे थे. तलाशी के क्रम में इन बदमाशों के पास से 0.9MM लोडेड विदेशी पिस्टल, 8 जिंदा गोली, 4 मोबाइल समेत कई सामान बरामद हुए. गिरफ्तार बदमाशों के नाम विक्रम सिंह, पवन उरांव, कृष्णा साहू और सूरज कुमार केवट है. पुलिस की छापेमारी दल में कोलेबिरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव रविदास, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार, हवलदार भीम सिंह, हवलदार सत्या कच्छप,राजकेश्वर भगत और बिरसा खड़िया शामिल थे. इसे भी पढ़ें- सरयू">https://lagatar.in/saryus-letter-to-the-speaker-take-contempt-action-against-minister-banna-gupta/">सरयू

का स्पीकर को पत्र, मंत्री बन्ना गुप्ता पर करें सदन की अवमानना की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp