Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : 44 किलो गांजा के साथ दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Simdega : 44 किलो गांजा के साथ पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में दो महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस की टीम ने कार्रवाई हुए इस गिरोह का खुलासा किया है. यह गिरोह उड़ीसा से गांजा की खेप झारखंड लाता है और फिर उसे बिहार के रास्ते दूसरे इलाकों में भेजता है. पुलिस ने आज एक स्कॉर्पियो को जब्त किया जिसमें 44 किलोग्राम गाजा लदा हुआ था. गिरफ्तार लोगों की पहचान राजेश यादव, भूलन यादव, कमरून खातून और फुल कुमारी देवी के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/deoghar-trikoot-ropeway-accident-families-of-three-deceased-got-a-check-of-five-lakhs-each/">देवघर

: त्रिकूट रोप वे हादसा- तीन मृतक के परिजनों को मिला पांच-पांच लाख का चेक

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

बता दें कि पुलिस ने ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी के पास एनएच 143 पर वाहन चेकिंग के दौरान इस गाड़ी को जब्त किया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को UP 57 N 0377 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका. पुलिस के रोकने पर ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा तो उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. इस तस्कर गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं. जब्त किए गए स्कॉर्पियो में दो पुरुष और दो महिला सवार थे. पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें - लगातार">https://lagatar.in/wholesale-inflation-remained-in-double-digits-for-the-12th-consecutive-month-rose-to-14-point-55-percent-in-march/">लगातार

12वें महीने डबल डिजिट में रही थोक महंगाई दर, मार्च में बढ़कर 14.55 फीसदी पर पहुंची

परिवार बताकर पुलिस को गुमराह किया जा सके

गाड़ी में महिलाओं को इसलिए रखा जाता था, ताकि पुलिस को परिवार बताकर गुमराह किया जा सके. बरामद किया गया गांजा बिहार में पश्चिम चंपारण से लगे बॉर्डर से गांजा को नेपाल ले जाना था और नेपाल से इसे इंटरनेशनल मार्केट में सप्लाई करने की योजना थी. तस्करों ने बताया कि महिलाओं को ग्रुप में शामिल करने से धंधे में आसानी होती है क्योंकि महिलाओं पर पुलिस या अन्य लोग अक्सर विश्वास कर लेते हैं. इसे भी पढ़ें - HC">https://lagatar.in/jharkhand-news-hc-asked-what-action-was-taken-against-the-then-police-station-in-charge-of-chutia/">HC

ने पूछा – चुटिया के तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही