Search

 
 
 

सिमडेगा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, कई विभागों के लगाये गये स्टॉल

 
Simdega : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कोलेबिरा प्रखंड को डोमटोली पंचायत के बरवाडीह गांव में किया गया. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, प्रधान मंत्री आवास योजना विभाग, मनरेगा विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग शिक्षा विभाग, JSLPS, बाल विकास परियोजना विभाग, कृषि/आत्मा विभाग, जल एवं स्वच्छता विभाग, सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना, स्वास्थ्य विभाग का शिविर लगाया गया. शिविर में अपर समाहर्ता अमरेंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी हरीश कुमार ने सभी स्टॉलों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते रहें ताकि अभियान के तहत लोगों को किसी प्रकार का समस्या ना हो. इस दौरान सरकार के तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में श्रम कार्ड, वृद्धा पेंशन, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 10 हजार का चेक, बुजुर्गों को कंबल दिया गया. वहीं डोमटोली पंचायत के ग्राम बरवाडीह में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत मुर्गी सेड का शिलान्यास अपर समाहर्ता अमरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-thousand-students-applied-for-enrollment-in-pg-in-3-days/">धनबाद

: पीजी में नामांकन के लिए 3 दिन में 2 हजार विद्यार्थियों ने किया आवेदन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही