Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जितिया टोली में ग्राम सभा, पौधा लगाने और जंगल बचाने का लिया निर्णय

Simdega : कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के जितिया टोली ग्राम में सिलेस्टीन डुंगडुंग की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से जंगल बचाओ आंदोलन के कोलेबिरा प्रखंड प्रभारी समर्पण सुरीन को आमंत्रित किया गया था. बैठक में वन अधिकार कानून 2006 के तहत वन प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई. साथ ही वनोपज का संग्रहण, विपणन एवं उपयोग के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई. वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आने वाला वर्षा ऋतु में जंगल में खुले वन भूमि पर सामूहिक प्रयास से वृक्षारोपण करने का निर्णय भी लिया गया. ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण और जंगल का लाभ हमलोगों की तरह मिलता रहे. बैठक में जंगल को काटने से बचाने और ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही कहा गया कि सभी लोग अपने दो साथी से पेड़ जरूर लगवाएं. बैठक में मरियम गोरेटी कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, संजय डुंगडुंग, अजीत केरकेट्टा, जुलयुस कुल्लू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-said-i-was-made-first-cm-by-guruji-hemant-said-nitish-is-our-guardian/">नीतीश

बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही