Search

 
 
 

सिमडेगा : अयोध्या दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

 
Simdega:  अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद लगातार जिले से श्रद्धालु अयोध्या जा रहे हैं. श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या में भगवान राम का दर्शन कर रहा है. इसी निमित्त शुक्रवार को सिमडेगा से 51 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ. सिमडेगा प्रिंस चौक के पास जय श्री राम के जयघोष के साथ बस के माध्यम से श्रद्धालु राजधानी रांची के लिए रवाना हुए. रांची से ट्रेन के द्वारा अयोध्या धाम जाएंगे. राम मंदिर के दर्शन के बाद आसपास दशरथ महल, सीता माता मंदिर, सरयू क्षेत्र का भ्रमण करेंगे. श्रद्धालुओं ने बताया कि 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य बाल स्वरूप की प्रतिमा स्थापित की गई है. दर्शन करने के लिए सभी लोग उत्सुक हैं. इसे भी पढ़ें-देश">https://lagatar.in/bjp-targeted-sonia-gandhi-rahuls-silence-on-congress-mp-dk-suresh-who-talked-about-partition-of-the-country/">देश

विभाजन की बात करने वाले कांग्रेस सांसद डीके सुरेश पर सोनिया गांधी-राहुल की चुप्पी पर भाजपा ने निशाना साधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही