Search

सिमडेगा को कृषि के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है : अर्जुन मुंडा

सिमडेगा में पूसा कृषि विज्ञान मेला का आयोजन, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया उत्साह Simdega: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली ने सिमडेगा जिला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला का आयोजन किया. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप जलाकर इसकी शुरूआत की. मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बेहतर करने वाले देश के एक दर्जन किसानों को सम्मानित किया जाना है. मेले के दौरान देश भर से विभिन्न कृषि संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र नवीन तकनीकी का प्रदर्शन करेंगे. इस मेले का मुख्य विषय कृषि उद्यमिता, समृद्ध किसान है. उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मूल्य संवर्धन और फसल विविधता पर तीन दिनों तक चर्चा की जाएगी. साथ ही, किसानों को आधुनिक कृषि और बागवानी की उन्नत तकनीकों को देखने का अवसर मिलेगा जो उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करेगी. यहां हरेक दिन 1000 किसानों को कृषि संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिमडेगा को कृषि के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है. इसलिए दिल्ली में होने वाला पूसा कृषि मेला सिमडेगा में आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि मेला में 40 से अधिक कृषि वैज्ञानिक रहेंगे जो किसानों को उन्नत फसल की जानकारी देंगे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के कृषि विज्ञान संस्थानों को बेहतर बनाया जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/10rc_m_214_10032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-hec-bachao-mazdoor-jan-sangharsh-committee-submitted-memorandum-to-the-chief-minister/">रांची:

HEC बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

झारखंड के वीणा उरांव और मीनू महतो का पुरस्कार के लिए चयन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा कृषकों के नवाचारों को महत्ता देता है. व्यावहारिक कृषि प्रौद्योगिकी एवं तकनीकों को विकसित और प्रसारित करने वाले प्रतिभावान कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में लगभग 25-30 उन्नतशील किसानों को सम्मानित करता है. नवोन्मेषी किसान और अध्येता किसान पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है. इस बार झारखंड राज्य के सिमडेगा जिला में मेला आयोजित किया गया है. झारखंड के दो किसानों वीणा उरांव एवं मीनू महतो जिला हजारीबाग का चयन किया गया है,. उन्हें सम्मानित किया जायेगा.

सिमडेगा में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के कृषि विज्ञान मेला

सिमडेगा में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के कृषि विज्ञान मेला का आयोजन हो रहा है. हर वर्ष नई दिल्ली में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित पूसा कृषि विज्ञान मेला इस वर्ष 10 से 12 मार्च तक अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित हो रहा है. मौके पर केंद्रीय मंत्री ने मेले में देश के विभिन्न शहर और राज्य से आए कृषि रिसर्च विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया. किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे कार्यों के संबध में जानकारी ली. इस दौरान जिला के सभी प्रखंडों से चयनित किसानों को कल्याण विभाग की ओर से सोलर पंप सेट का वितरण किया गया. मौके डॉ. अशोक कुमार सिंह, नई दिल्ली, डॉ एस सी दुबे, उप कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची, डॉ सुजय रक्षित, निदेशक, भारतीय जैन प्रोद्यौगिकी, डॉ विकास दास, निदेशक, NRC on Lictchi संस्थान, रांची, डॉ विशाल, विशेष कार्य पदाधिकारी, JARI- झारखंड, डॉ रविन्द्र, संयुक्त निदेशक JARI, New Delhi, सहित जिला के उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला सहकारिता पदाधिकारी आत्म अभय टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, नगर परिषद् प्रशासक पदाधिकारी सुमित कुमार महतो एवं अन्य पदाधिकारी गण और जन प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-brother-of-main-accused-arrested-in-question-paper-leak-case/">पलामू

: प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/10rc_m_213_10032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp