Search

 
 
 

सिमडेगा : दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, ट्रक में ही फंसा ड्राइवर, एक घंटा रोड जाम

 
Simdega : जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय के समीप NH-143 में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर CG-07-CL-5320 राउरकेला की ओर जा रहा था, वहीं विपरीत दिशा से ट्रक नंबर JH-01-FA-3870 रांची की ओर जा रहा था. प्रखंड कार्यालय के समीप दोनों ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें रांची की ओर जा रहे ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों एवं कोलेबिरा पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचाया. वहीं दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा. कोलेबिरा पुलिस ने जाम को हटवाया. जिसके बाद क्रेन मंगा कर दोनों ट्रकों को बीच सड़क से किनारे किया गया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-sugar-businessman-shot-dead-in-chhatarpur-road-blocked-in-protest/">पलामू

: छत्तरपुर में गोली मारकर चीनी कारोबारी की हत्या, विरोध में सड़क जाम, कल बंद रहेगा छत्तरपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही