Search

 
 
 

सिमडेगा : देर रात आई आंधी-तूफान से भारी तबाही, दर्जनों पेड़ उखड़े, कई घर क्षतिग्रस्त

 

Simdega: बीती रात आयी तेज आंधी-तूफान ने सिमडेगा में भारी तबाही मचाई. ठेठईटांगर के जोराम पंचायत अंतर्गत खिजुरटांड गांव में तेज आंधी-तूफान से दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गए. कई घरों के ऊपर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए. चारों तरफ तबाही का ये नजारा तुफान की भयावता की कहानी बयां कर रहा है. खिजुरटांड निवासी जितेन्द्र प्रधान का घर पर पेड़ गिर जाने से पूरी तरह ध्वस्त हो गए.
घटना के समय जितेन्द्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर ही था. तभी अचानक तेज आंधी आई और एक बड़ा महुआ का पेड़ उसके घर के ऊपर गिर गया. छोटी बच्ची को सिर्फ हल्की चोट आई है. पूरा परिवार अपने घर उजड़ने से चिंता में है कि अब कहां रहेंगे.

इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/police-personnel-will-not-be-able-to-use-mobile-unnecessarily-on-duty-in-bihar-action-will-be-taken/80101/">बिहार

में ड्यूटी पर बेवजह मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिस जवान, होगी कार्रवाई

उपायुक्त दिलवायेंगे मुआवजा

आंधी-तूफान से हुई इस तबाही की खबर मिलते ही ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश दल बल के साथ गांव पंहुच हालात का जायजा लिया. पुलिस प्रखण्ड प्रशासन को घटना की सुचना दे दी है. प्रकृति का रौद्र रूप गरीबों को बेघर कर तबाही का तांडव मचा गयी. अब इन गरीबों के सामने सिर पर छत और भोजन की समस्या मुंह बाए खड़ी है. अब देखना है कि जिला प्रशासन इन गरीबों तक कितनी जल्दी और कैसी सहायता पंहुचाती है. हालांकि इस बाबत उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव का कहना है कि तुरंत क्षति का आंकलन करवा के उचित मुआवजा दिलवाएंगे.

इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-black-marketing-of-remdesivir-exposed-in-two-hospitals-drug-inspectors-instructed-to-take-action/80042/">बोकारो

: दो अस्पतालों में रेमडेसिविर की कालाबाजारी, ड्रग इंस्पेक्टरों को कार्रवाई करने का निर्देश

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही