Search

 
 
 

सिमडेगा : पुरानी पेंशन योजना लागू करने का फैसला ऐतिहासिक- विधायक भूषण बाड़ा

 
Simdega : विधायक भूषण बाड़ा ने राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया. साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में बनी झारखंड सरकार के प्रति आभार जताते हुए पेंशन योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को बधाई दी है. विधायक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले बीते चार वर्षों से राज्य के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे थे, जिसे हमारी सरकार ने पूरा करने का काम किया है. पुरानी पेंशन योजना लागू कर राज्य कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद. यह पुरानी पेंशन बहाली योजना 2004 के बाद आये भर्ती कर्मचारियों के लिए स्वागत योग्य निर्णय है. इस निर्णय से अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा. वहीं विधायक ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों की सारी चिंता मुख्यमंत्री ने दूर कर दी है. इस निर्णय से राज्य कर्मचरी बहुत खुश हैं. मुख्यमंत्री के इस फैसले से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में एक नए उत्साह का संचार हुआ है. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-four-robbers-came-fired-bullets-filled-the-jewelery-bag-from-gunjan-jewelery-of-dhansar-mod-and-started-walking/">धनबाद:

चार लुटेरे आए, गोलियां बरसाई, धनसार मोड़ के गुंजन ज्वेलरी से जेवरात बैग में भरे और चलते बने [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही