Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Advertisement
Advertisement
हॉकी सिमडेगा कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया फैसला Simdega :  हॉकी सिमडेगा कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष मनोज कोनबेगी की अध्यक्षता में हुई. इसमें हॉकी सिमडेगा के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 7:15 बजे हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा. वहीं हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन सह राष्ट्रीय खेल दिवस विगत 15 वर्षों की भांति इस बार भी हॉकी सिमडेगा धूमधाम से मनायेगा. खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष हॉकी लीग 2023 का आयोजन किया जाएगा. इसमें सिमडेगा जिला की टीमों की भागीदारी होगी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे. इसकी शुरुआत 29 अगस्त से होगी. इसे भी पढ़ें :सावन">https://lagatar.in/in-sawan-mahotsav-the-women-danced-wildly-mrinalini-kesari-became-the-sawan-beauty-queen/">सावन

महोत्सव में जमकर झूमी महिलाएं, मृणालिनी केसरी बनी सावन ब्यूटी क्वीन

सिमडेगा की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दी गई बधाई

हॉकी सिमडेगा से निबंधित दो तकनीकी पदाधिकारी बसंत बा और अंपायर राहुल मिंज को राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में हॉकी इंडिया के द्वारा अवसर मिला है. जिसके लिए उन्हें बधाई दी गई. ओलंपियन सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग के अलावा सिमडेगा जिला के ही तीन महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी ने इस वर्ष जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें भी बधाई दी गई. बैठक में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, सुनील तिर्की, पंखरासियूस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, एलशन किड़ो, वेद प्रकाश, करिश्मा परवार, प्रतिमा तिर्की, बलबीर प्रसाद, सोनू ठाकुर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-shot-dead-for-not-paying-extortion-accused-arrested/">जमशेदपुर

: रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही