Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जर्मनी में हॉकी टूर्नामेंट, भारतीय टीम में झारखंड के 3 महिला हॉकी खिलाड़ी

Advertisement
Advertisement
Simdega : हॉकी इंडिया ने जर्मनी में 4 देशों के टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है. टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी को शामिल किया गया है. 18 से 23 अगस्त तक जर्मनी के डसेलडोर्फ में 4 देशों के टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी भाग लेंगी. भारत टूर्नामेंट में इंग्लैंड, स्पेन और मेजबान जर्मनी के खिलाफ खेलेगा. 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक सैंटियागो, चिली में खेले जाने वाले महत्वपूर्ण महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए टीम की तैयारियों का यह हिस्सा होगा. टीम का नेतृत्व प्रतिभाशाली डिफेंडर प्रीति करेंगी जबकि उप कप्तानी कुशल मिडफील्डर रुतुजा दादासो पिसल के कंधों पर होगी. इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-section-498a-of-ipc-was-made-to-punish-cruelty-by-husband-but-now-it-is-being-misused/">हाईकोर्ट

ने कहा- IPC की धारा 498ए पति द्वारा क्रूरता को दंडित करने के लिए बनी थी, लेकिनअब इसका दुरुपयोग हो रहा

तीनों खिलाड़ी झारखंड के सिमडेगा जिले की

भारतीय टीम में गोलकीपिंग विभाग की जिम्मेदारी माधुरी किंडो और खुशबू को दिया गया है. जबकि रक्षकों की सूची में प्रीति, रोपनी कुमारी, अंजलि बरवा, नीलम और थौनाओजम निरुपमा देवी शामिल हैं. मिडफ़ील्ड में रुतुजा दादासो पिसल, मंजू चोरसिया, साक्षी राणा, सुजाता कुजूर, भूमिक्षा साहू, ज्योति सिंह, महिमा टेटे और हिना बानो होंगी. वहीं फॉरवर्ड में अन्नू, दीपिका सोरेंग, सुनेलिता टोप्पो, काजल सदाशिव अतपदकर और मुमताज खान अपना जलवा बिखेरेंगी. 20 सदस्ययी टीम में शामिल झारखंड के तीनो खिलाड़ी सिमडेगा जिला के विभिन्न प्रखंडों की हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/26rc_m_266_26072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :कारगिल">https://lagatar.in/governor-pays-tribute-to-martyred-soldiers-on-kargil-vijay-diwas/">कारगिल

विजय दिवस पर राज्यपाल ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

इन्होंने खिलाड़ियों को दी बधाई

तीनो खिलाड़ियों का जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित होने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सुनील तिर्की, पखनरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर माझी, कोच प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, एलशन किड़ो, करिश्मा परवर, प्रतिमा तिर्की, सोहन बड़ाइक, वेद प्रकाश, बसंत बा, बलबीर प्रसाद,सोनू ठाकुर, फादर पौलुस बागे, टिनटस बड़ा, राहुल मिंज, बिनोद कुल्लू, कुनुल भेंगरा, सहित हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही