Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : अनिल टोपनो की पुण्यतिथि पर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन, बेसराजारा ने जीता खिताब

सिमडेगा:   कोलेबिरा प्रखंड के एडगा पंचायत अंतर्गत पोगलोया गांव में स्वर्गीय अनिल टोपनो की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का मौजूद रहे. मौके पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ नृत्य करते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें:संत">https://lagatar.in/annual-sports-day-at-st-johns-school-father-said-sports-makes-us-physically-strong/">संत

जॉन्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस, फादर बोले- खेल हमें शारीरिक रूप से बनाता है मजबूत

बेसराजारा ने 4-3 से जीत दर्ज की

झपला और बेसराजारा के बीच फाइनल मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले के बीच बेसराजारा की टीम ने 4-3 गोल से जीत दर्ज की. बेसराजारा टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया उपस्थित लोगों के बीच झापा युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का ने स्वर्गीय अनिल टोपनो को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखने के पश्चात उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खेल का आयोजन होने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक प्लेटफॉर्म मिलता है. वर्तमान समय में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ सभी लोगों को खेलकूद को महत्वपूर्ण स्थान देने की आवश्यकता है.

ये रहे मौजूद

मौके पर टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष मलाकी डांग, सचिव विश्राम बुढ़, कोषाध्यक्ष सूरसेन सुरीन, उपाध्यक्ष मुलशन बुढ़ सहित सभी खेल समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/hearing-on-rahul-gandhis-case-in-ranchi-civil-court-on-saturday-court-has-issued-notice/">राहुल

गांधी के मामले पर रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को सुनवाई, कोर्ट ने जारी किया है नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही