Search

 
 
 

सिमडेगा : हुनर मेला का आयोजन, नवोदय के छात्रों ने सीखी कला

 
Simdega/Kolebira:  जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में पीएम श्री योजना अन्तर्गत हुनर मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य बीपी गुप्ता ने किया. इस मौके पर मिट्टी के बरतन बनाने वाले कुम्हार, बांस से निर्मित टोकरियां, डलियां बनाने वाले कलाकार और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को मूर्ति के माध्यम से प्रदर्शित करने वाले कलाकारों ने अपने-अपने कौशल से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विभिन्न विधाओं में निपुण कलाकारों ने नवोदय के छात्रों को इन कौशलों की शिक्षा दी. छात्रों ने भी दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली इन सामग्रियों का निर्माण स्वयं किया. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-youth-suicide-case-in-utpad-bhawan-people-blocked-lalpur-chowk-with-dead-body/">रांचीः

उत्पाद भवन में युवक खुदकुशी मामला, शव के साथ लोगों ने लालपुर चौक किया जाम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/07rc_m_226_07012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

छात्रों ने सामग्रियों का निर्माण खुद किया

बारहवीं (कला) के छात्र राजकुमार पाइक ने कहा कि इस तरह का अनुभव उनके भविष्य के लिए अहम है. कार्यक्रम के दूसरे चरण में, हिंदी विषय के शिक्षक आशुतोष कुमार पाण्डेय ने अपने कर्णप्रिय गीत से श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम उस समय अपने शबाब पर था जब उन्होंने झारखंड के लोकगीत से तमाम श्रोताओं को सराबोर कर दिया. कला शिक्षक अनिल कुमार टोप्पो (जेएनवी, पलामू) एवं अवधेश रजक, कला शिक्षक (जेएनवी, कोलेबिरा) द्वारा निर्मित मूर्तियों में अवधेश रजक ने झारखंड की कला एवं संस्कृति का रंग भर उसे उत्कृष्ट बनाया. इस मौके पर वरीय शिक्षक संजय कुमार सिंहा, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह, नमिता कुमारी, दीप्ति यादव, अहमद फ़राज़ खान सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-announcement-of-youth-sabha-there-will-be-ban-on-tractors-and-bullets-in-nagarkirtan/">जमशेदपुर

: नौजवान सभा का ऐलान, नगरकीर्तन में ट्रैक्टर और बुलेट पर रहेगी पाबंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही