Search

 
 
 

सिमडेगा : उम्मीदवार उचित न लगे तो नोटा दबाएं, मगर मतदान जरूर करें : डीसी

 
Simdega : नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत जिला-स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन सिमडेगा में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी अजय कुमार सिंह एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने विषय प्रवेश कराया. जिला युवा अधिकारी ने बताया कि पड़ोस युवा संसद का आयोजन पूरे देश के प्रत्येक जिले में किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के माध्यम में युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जा रही है और मॉक पार्लियामेंट का आयोजन भी किया जा रहा है. साथ ही मतदाता जागरुकता पर कार्यशाला, प्रश्नोत्तरी एवं मतदाता पहचान पत्र पंजीयन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा ने उपस्थित युवाओं को जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी के लिए ये बहुत ही अच्छा अवसर है कि आज माॅक पार्लियामेंट के आयोजन द्वारा आप संसदीय प्रक्रिया से अवगत होंगे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम सबको अपनी भूमिका निभानी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है. सिमडेगा डीसी ने युवाओं को संबोधित करते हुए मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया एवं संसदीय प्रक्रिया से अवगत करवाया. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुये कहा कि जो युवा 18 वर्ष पूरा कर चुके हैं, वो जल्द से जल्द अपना मतदाता सूची में प्रपत्र 6 भरकर नाम दर्ज कराएं और मतदान के दिन मतदान जरूर करें. उन्होंने कहा कि जैसे ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी उसके बाद अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना भारत निर्वाचन आयोग की जिम्मेवारी है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती भी है. उन्होंने युवाओं से सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की और कहा कि आप सोच समझ कर बिना किसी लोभ लालच में आए उचित उम्मीदवार को अपना बहुमूल्य मत दें. डीसी ने कहा कि यदि आपको आपके संसदीय क्षेत्र का कोई उम्मीदवार उचित ना लगे तो आप नोटा का प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन मतदान अवश्य करें और एक जिम्मेवार नागरिक होने का परिचय दें. इसके बाद कौशिक कुमार के द्वारा वोकल फॉर लोकल पर तथा रमेश कुमार काशी के द्वारा नई भारत नई पहल पर युवाओं को जानकारी दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह में योगदान दिए स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं विभिन्न युवा मंडल के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मंच संचालन सोरिना टेटे ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय, रेश्मा, चंद्रकांता, सौरव, सरिता, मैक्सिमाला, अनुराधा, सुषमा, निरंजन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में डीसी अजय कुमार सिंह सहित अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/criminals-ran-away-after-snatching-rs-1-5-lakh-from-the-market-in-broad-daylight-in-medininagar/">मेदिनीनगर

में दिनदहाड़े बीच बाजार डेढ़ लाख रुपए छीनकर भागे अपराधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही