Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: बेजुबान परिंदों की प्यास बुझाने की पहल, 5 स्थानों पर दाना-पानी की व्यवस्था

Simdega: सिमडेगा के महावीर मंदिर के समीप श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी विचार मंच के द्वारा शनिवार को शहर के 5 स्थानों में मवेशियों व पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई. समाजसेवी भरत प्रसाद ने वैदिक रीति रिवाज के साथ संकल्प लेते हुए मवेशियों और पक्षियों के प्याऊ का उद्घाटन किया. मौके पर विचार मंच के संजय शर्मा ने बताया कि शहर के 15 स्थानों में इस तरह के प्याऊ बनाने की योजना रखी गई है. जिससे पंछियों और मवेशियों को दाना पानी मिल सके. उन्होंने कहा कि गर्मी आते ही हमारे साथ ही पशु पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता अधिक होने लगती है. हम तो पानी एकत्रित करके रख लेते हैं लेकिन पशु पक्षियों को पानी की तलाश करना पड़ता है. अगर छोटा सा प्रयास कर अपने घर के आस-पास पेड़ों में पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते हैं तो हर साल प्यास से मरने वाले पशु पक्षियों की संख्या में कमी आ जाएगी. इसी उद्देश्य के साथ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी विचार मंच ने ये प्रयास शुरु किया है. इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-501-women-took-out-mangal-kalash-yatra-from-jagrut-mandir-chiragoda/">धनबाद

: जागृत मंदिर चिरागोड़ा से 501 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही