Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : डैम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश

Simdega :  कुरडेग प्रखंड स्थित छाताकहु डैम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कुरडेग मुखिया उर्मिला कुजूर और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ज़ीशान खान ने किया. निरीक्षण के क्रम मे मुखिया उर्मिला ने बताया कि छाताकहु के ग्रामीणों द्वारा कार्य में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद उन्होंने निर्माण स्थल की जांच की. उन्होंने कार्य कर रहे मुंशी और मज़दूरों से कार्य के बारे में जानकारी ली. उन्होने कहा कि कार्य की गुणवता से समझौता नहीं करने को कहा गया है. वहीं जेएमएम नेता ज़ीशान खान ने कहा कि यह योजना पंचायतवासियों के लिए बहुत महत्ववपूर्ण है. अगर इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है और मज़दूरों को उचित भुगतान नही होता है तो इसकी शिकायत 23 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की जाएगी. इसे भी पढ़ें: 1932">https://lagatar.in/khatian-of-1932-wrong-all-those-who-were-here-in-the-year-2000-are-jharkhandi-pashupati-kumar-paras/">1932

का खतियान गलत, वर्ष 2000 में जो यहां थे, वे सब झारखंडी : पशुपति कुमार पारस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही