Search

 
 
 

सिमडेगा : पीएमश्री योजना के तहत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम

 
Simdega/Kolebira: जवाहर नवोदय विद्यालय में पीएमश्री योजना के तहत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्राचार्य प्रशांत कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 80 विद्यार्थियों को आईटी फंडामेंटल्स और वेब पेज डिजाइनिंग में इंटर्नशिप कराया जायेगा. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत सरकार के माध्यम से 40 घंटे का इंटर्नशिप होगा. प्राचार्य प्रशांत कुमार ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थी इन क्षेत्रों में भी बेहतर मुकाम हासिल कर सकें. इस क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. आज हमें पारंपरिक शैक्षिक गतिविधियों के अलावा कौशल आधारित गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है ताकि बच्चे अपने हुनर के बल पर जीवन में आगे बढ़ सकें. इसे भी पढ़ें-अफीम">https://lagatar.in/strict-action-will-be-taken-against-those-who-cultivate-opium-sdpo/">अफीम

की खेती करनेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

आईटी फंडामेंटल्स और वेब पेज डिजाइनिंग का प्रशिक्षण

इस मौके पर राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, राँची के प्रशिक्षक पीयूष कुमार और हिमांशु सिंह ने विद्यार्थियों को आईटी फंडामेंटल्स एवं वेब पेज डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया. कक्षा आठवीं के छात्र शाश्वत ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों का मनोबल तो बढ़ता ही है साथ-साथ कुछ नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है. इस अवसर पर सुनील कुमार (कौशल प्रशिक्षक), रुचि गुप्ता (एफसीएसए) सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-ranchi-police-freed-21-hostage-workers-of-6-families-of-chhattisgarh-from-brick-kiln/">Lagatar

Impact: ईंट भट्ठा से छत्तीसगढ़ के 6 परिवार के 21 बंधक बने मजदूरों को रांची पुलिस ने कराया मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही