Simdega : कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार सह परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मौजूद थे. विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक देश के लिए सबसे सुंदर पल होता है जब जनता के दरबार में विधायिका और कार्यपालिका मिलकर जनता की समस्याओं का निपटारा करते हैं. लोकतंत्र में इससे विश्वास और भरोसा जगता है. नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि विधायक का सबसे पहला कर्त्तव्य होता है जनहित में नीति निर्धारण करना. पैसे की व्यवस्था कर जनता को सुविधा प्रदान करना. लोककल्याणकारी योजनाओं से आम जनता का भला होता है. कार्यक्रम के दौरान 14 व्यक्तियों को व्यक्तिगत वन पट्टा दिया गया. साथ ही साथ परिसम्पत्तियों का भी वितरण किया गया. मौके पर सभी विभागों के स्टॉल लगे हुए थे. विधायक सभी प्रखंडों में हर माह जनता दरबार का आयोजन करेंगे. इसे भी पढ़ें :
आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-service-lane-became-parking-lot-difficult-to-walk/">आदित्यपुर
: सर्विस लेन बना पार्किंग स्थल, पैदल चलना मुश्किल 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/vvvv-2-5.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
मौके पर ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जलडेगा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी विभागों के पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शमी आलम, रावेल लकड़ा, अर्जुन होरो, प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील जड़िया, गैब्रियल समद, सुनील सुरीन, अमर समद, क्लेमेंट टेटे, सुरेश द्विवेदी, फूलकेरिया डांग, प्रखण्ड प्रमुख जोसेफ लुगुन, जिला परिषद सदस्य रोजालिया शान्ता कण्डुलना, शिशिर डांग, लाझरुस समद, पंकज साहू, सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :
यूएस">https://lagatar.in/us-county-of-allegheny-announces-june-22-as-sri-sri-ravi-shankar-day/">यूएस
काउंटी ऑफ एलेघेनी की घोषणा, अब 22 जून श्री श्री रवि शंकर दिवस के रूप में मनेगा [wpse_comments_template]
Leave a Comment