Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : सीबीएसई 12वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय का बेहतर प्रदर्शन, खुशी की लहर

Simdega : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट निकल चुका है. जवाहर नवोदय विद्यालय ने बेहतर प्रदर्शन किया. रिजल्ट निकलने के बाद छात्रों ने एक दूसरे के बीच मिठाइयां बांटी. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के कला संकाय के छात्र राज प्रधान ने 87.4 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया. वहीं दूसरी ओर कामरान अंसारी ने 84.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस मौके पर प्राचार्य बीपी गुप्ता ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दी. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस साल बारहवीं की परीक्षा में जवाहर नवोदिय विद्यालय के कुल 64 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें शत प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-arya-shree-became-district-topper-by-bringing-98-in-commerce-stream/">देवघर

: कॉमर्स स्ट्रीम में आर्य श्री 98% लाकर बनी जिला टापर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही