Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को सात केंद्रों पर होगी आयोजित

Simdega :  जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को सात केंद्रों में संपन्न होगी. परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गयी हैं. स्कूल के प्राचार्य बीपी गुप्ता ने बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित संत मेरिज हाई स्कूल, यूसी सामटोली, संत मेरिज इंग्लिश मीडियम स्कूल, संत अन्ना स्कूल, डीएवी, एसएस +2 हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में 2529 परीक्षार्थी शामिल होंगे. (पढ़ें, BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-former-minister-enos-ekka-gets-bail-from-supreme-court/">BREAKING:

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत)

ऑनलाइन पोर्टल के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड 

बीपी गुप्ता ने बताया कि सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय या कोलेबिरा के जेएनवी सहायता केंद्र से संपर्क किया जा सकता है. परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छात्र ऑनलाइन पोर्टल के जरिये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा एडमिट कार्ड प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा जेएनवी सहायता केंद्र से ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criminals-shot-a-young-man-in-ulidih-serious/">जमशेदपुर

: उलीडीह में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही