Search

 
 
 

सिमडेगा : JH पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव संपन्न, विनोद लकड़ा बने अध्यक्ष

 

Simdega :  झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सिमडेगा शाखा का चुनाव संपन्न हो गया. सभी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. चुनावी नतीजे के अनुसार, अध्यक्ष पद पर विनोद लकड़ा ने चुनाव जीता. विनोद ने अपने प्रतिद्वंदी अर्जुन सिंह को 35 वोटों से हराया. सबसे नजदीकी मुकाबला संयुक्त मंत्री के पद पर देखने को मिला. इस पद पर सुनील राम ने मात्र तीन वोट से जगबंधु हाजरा को पराजित किया. सुनील राम को 295 और जगबंधु हाजरा को 292 वोट मिले.

पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा सिमडेगा के विजयी उम्मीदवार

अध्यक्ष - विनोद लकड़ा उपाध्यक्ष - पौलुस बरतुस टोप्पो सचिव - जब्बार सिंह लांगुरी कोषाध्यक्ष - संजय कुमार संयुक्त सचिव - सुनील राम केंद्रीय सदस्य - जगमोहन नायक अंकेक्षक - रिमिल सुरीन.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही