Search

 
 
 

सिमडेगा : झापा नेता संदेश एक्का ने विभिन्न चर्चों का दौरा कर लोगों की सुनी समस्या

 
Simdega : जलडेगा प्रखंड के विभिन्न चर्चों में रविवार को झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना और जल्द समाधान करवाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति रुक गई है, उसे बढ़ाने के लिए झारखंड पार्टी का हाथ को मजबूत करें. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/announcement-of-jharkhand-jdu-will-contest-elections-on-respectable-seats/">झारखंड

जदयू का ऐलानः सम्मानजनक सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

‘विकास के लिए झारखंड पार्टी को जिताएं’

क्षेत्र में आम जनमानस पूर्व मंत्री के जेल जाने के बाद से ठगा महसूस कर रहे हैं. उनकी कमी इस क्षेत्र में दिख रही है. विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता झारखंड पार्टी का हाथ को मजबूत करें और इस क्षेत्र में विकास करायें. बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल करना झारखंड पार्टी की प्राथमिकता होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही