Search

 
 
 

सिमडेगा : बिजली समस्या को लेकर झापा ने दिया धरना, सांसद-विधायक पर बोला हमला

 
दोनों विधायक और सांसद की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में परेशानी: एनोस एक्का Simdega: झारखंड पार्टी ने सिमडेगा जिले में बिजली समस्याओं को लेकर पावर हाउस के समीप धरना दिया. मौके पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का, झापा जिला अध्यक्ष मतीयस बागे, युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, झापा नेत्री जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेग समेत कई गणमान्य मौजूद थे. मौके पर संदेश एक्का ने कहा कि सिमडेगा जिला में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. अनावश्यक बिजली बिल दिया जा रहा है. एक घर में दो कनेक्शन का बिल और कहीं कहीं पर बिजली की आंख मिचौली और ट्रांसफार्मर जलने की समस्या आ रही है. वहीं पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को लोग चुनाव में इसलिए जीत दिलाते हैं ताकि उनकी समस्याओं को दूर करें, लेकिन सिमडेगा के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है कि यहां के सांसद और दोनों विधायक गहरी नींद में सो रहे हैं. जिसकी वजह से बिजली, पानी और सड़क जैसी कई आवश्यकताओं की घोर कमी है. इसे भी पढ़ें :लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-arrests-rajesh-rai-and-bharat-prasad/">लैंड

स्कैम : ईडी ने राजेश राय और भरत प्रसाद को किया गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/jjj.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन में बांसजोर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष भोला नाथ दास, केंद्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, कोलेबिरा प्रखंड पूर्व अध्यक्ष सामूवेल धनवार, डोम टोली मुखिया अनीता जडिया, संध्या डांग, विजय कांडुलना, अनमोल तोपनो, रेजिना सुरीन सहित हजारों की संख्या में सुदूर क्षेत्र से आए हुए ग्रामीण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-rain-disrupts-life-drinking-water-electricity-problem/">कोडरमा

: बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, पेयजल-बिजली की समस्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही