Search

 
 
 

सिमडेगा : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका की हड़ताल स्थगित

 
केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप Simdega:  झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में हुई. बैठक को प्रदेश अध्यक्ष अजित प्रजापति और मायावती देवी ने संबोधित किया. वहीं मंच का संचालन जिला सचिव संध्या देवी ने किया. अपनी मांगों को लेकर पूरे राज्य में 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया था. इस बीच चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी. इसे देखते हुए हड़ताल को स्थापित कर दिया गया. चुनाव के बाद प्रदेश कमेटी बैठक करेगी और अगली रणनीति बनायेगी. रसोइया संयोजिका ने आरोप लगाया कि हमारी मांगों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है. इस कारण लोकसभा चुनाव में संघ ने निर्णय लिया है कि नोटा बटन का प्रयोग करेंगे. 25,000 परिवार प्रयोग सिमडेगा जिले में करेंगे. सदस्यता अभियान चलाकर छूटे हुए रसोइया संयोजिका अध्यक्ष को जोड़ना है. बैठक में मंजू तिर्की, नीलमनी तोपनो, अशिशन कूलु, मालती देवी, माइकेल खेश, राधिका देवी, बेबी देवी, जूलियन केरकेट्टा, केशव देवी, अनीता डुंगडुंग, लीली जो, असरीता खेश, बेरनादेत लुगून, निर्मला एक्का समेत बड़ी संख्या में रसोइया संयोजिका अध्यक्ष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-JPSC">https://lagatar.in/bjps-protest-on-jpsc-paper-leak-case-demand-for-cbi-inquiry/">JPSC

पेपर लीक मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही