Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम आंध्र प्रदेश रवाना

Advertisement
Advertisement
Simdega :  आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से तीन अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए झारखंड जूनियर महिला हॉकी टीम रविवार को सिमडेगा से काकीनाडा के लिए रवाना हो गयी. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ,प्रतिमा बारवा, एवं प्रतिमा तिर्की ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देकर सिमडेगा से विदा  किया. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-discussion-on-strengthening-the-organization-in-the-youth-congress-meeting/">जामताड़ा

: युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा जूनियर झारखंड महिला हॉकी टीम का पिछले 5 मार्च से सिमडेगा में विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा था. जिसे मनोज कोनबेगी और प्रतिमा बरवा संयुक्त रुप से खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे थे. कल टीम की घोषणा की गयी और आज हॉकी कोच तारिणी की अगुवाई में टीम रवाना हुई. झारखंड टीम पूल बी में असम और मणिपुर के साथ है. झारखंड का पहला मैच असम के साथ 26 मार्च को तथा मणिपुर के साथ 28 मार्च को खेला जायेगा. झारखंड टीम की कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-administrative-officials-played-holi-fiercely-danced-on-songs/">देवघर

: प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर खेली होली, गीतों पर लगाए ठुमके

झारखंड की टीम

झारखंड की टीम में रश्मि होरो,  रोपनी कुमारी,(उपकप्तान), काजल बड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू (कप्तान), किरण बड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू ,एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया,मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजलि केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना शामिल हैं. यह जानकारी झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही