Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : झिरकामुंडा मेला की शुरूआत, लोग जमकर ले रहे आनंद

Simdega : कुरडेग प्रखंड के झिरकामुंडा मेला की शुरूआत हो गयी. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानमणि एक्का, अंचलाधिकारी कृष्णमुरारी तिर्की, जिला परिषद् उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जयसवाल, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानमणि एक्का ने कहा कि मेला का आनंद सौहार्द के साथ लें. मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखें. इसे भी पढ़ें:बरकट्ठा">https://lagatar.in/barkattha-application-for-enrollment-in-kasturba-gandhi-balika-residential-school-till-march-15/">बरकट्ठा

: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन 15 मार्च तक

मेले में लगी है कई तरह की दुकानें

इधर मेला में लगी विभिन्न प्रकार के दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही है. मेला में मारुति सर्कस, ब्रेक डांस, बिजली झूला, ट्रेन जैसी चीजें लगी हुई हैं. वहीं कुरडेग थाना प्रभारी मुन्ना रमानी ने कहा कि मेले पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. किसी भी तरह के अभद्रता करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर झिरकामुंडा मेला आयोजन समिति के दीपक जयसवाल, रोहित गुप्ता, समाजसेवी अनुज श्रीवास्तव, मनोज साय, अशोक गुप्ता, प्रवीण खेस्स, दुर्योधन जयसवाल, मंटु जयसवाल, सुमित सारंगी, बिलाल अंसारी समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-twenty-years-imprisonment-to-the-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor/">धनबाद

:  नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष कैद 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही