Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : झामुमो जिला समिति की बैठक, बूथ मजबूत करने पर जोर

Simdega : शनिवार को परिसदन भवन सिमडेगा में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक की गई. बैठक में जिले के सभी केंद्रीय समिति सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड 20 सूत्री सदस्यगण और जिले के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित हुए. झारखंड में सतारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 50 लाख नए साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए विभिन्न स्तर पर पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. मोर्चा के केंद्रीय समिति ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में एक विशेष बैठक कर रणनीति पर चर्चा की गई. अनिल कंडुलना ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों का पंचायत से लेकर प्रखंड तक के पदाधिकारी निरीक्षण करें, ताकि गुणवत्तापूर्ण काम हो. लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए अभी से हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर पंचायत तक, पंचायत से प्रखंड तक और प्रखंड से जिला तक कमर कस लेनी होगी. जिला सचिव सफीक खान ने कहा कि प्रखंड और पंचायत के पदाधिकारी कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को झामुमो की सदस्यता दिलाने का काम करें, ताकि हम चुनाव से पूर्व झामुमो को जिला में सबसे मजबूत पार्टी के तौर पर स्थापित कर सकें. पूर्व विधायक सह केंद्रीय समिति सदस्य बसंत कुमार लोंगा ने अपना विचार रखते हुए पार्टी की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए. इस बैठक में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपना विचार रखे. इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कमेटी के अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, दीप्तिमान तिर्की, नोवास केरकेट्टा,कल्याण मिंज, सिकंदर बरवा, बिपिन कुल्लू, जिला बीस सूत्री सदस्य फूलकुमारी समद, जिला बीस सूत्री संजू डांग, केंद्रीय समिति सदस्य से मो. शहीद, राकेश लकड़ा, नारायण मांझी एवं काफी संख्या में दसों प्रखंड से पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-murder-of-wife-and-milkmaid-skeleton-found-after-10-days/">पलामू

: पत्नी और दूधमुंही बच्ची की हत्या! 10 दिन बाद मिला कंकाल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही