Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने चेकडैम निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Simdega/Bano :  झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने सोमवार को बानो प्रखंड का दौरा किया. उकौली, डुमरिया, बड़काडुईल पंचायत पहुंच उन्होंने जल नल योजना का निरीक्षण किया. जल नल योजना की वर्तमान स्थिति देखकर नाराजगी व्‍यक्‍त की. निरीक्षण के क्रम में डुमरिया में लोग डाड़ी के पानी से प्‍यास बुझाते दिखे. मौके पर शफीक खान ने कहा कि सरकार जल नल योजना के माध्‍यम से लोगों को घर तक नल से पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर रही है, लेकिन विभाग और संवेदकों की मिलीभगत से यह योजना सिमडेगा जिले में फेल है. इसकी शिकायत मुख्‍यमंत्री से करेंगे. साथ ही दोषी अधिकारियों एवं संवेदकों पर कारवाई की मांग की. उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चौथी">https://lagatar.in/harsh-gave-gold-to-jharkhand-in-the-fourth-national-roller-road-speed-skating/">चौथी

राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग में झारखंड को हर्ष ने दिलाया गोल्ड

घटिया पत्थर का उपयोग- शफीक खान

शफीक खान ने लोवासोकरा बांध पर वन विभाग की ओर से बन रहे चेकडैम निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है. घटिया पत्‍थर का उपयोग किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि वे मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे. मौके पर जिला उपाध्‍यक्ष अनिल तिर्की, संगठन सचिव, बिपिन कुल्‍लू, प्रखंड अध्‍यक्ष ललीत बड़ाईक, प्रखंड उपाध्‍यक्ष तनवीर हुसैन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vidyarthi-parishad-came-out-in-support-of-former-vc-of-vibhavi/">हजारीबाग

: विभावि के पूर्व वीसी के समर्थन में उतरा विद्यार्थी परिषद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही