Search

 
 
 

सिमडेगा : पंचायतों में झामुमो ने निकाली न्याय पदयात्रा

 
Simdega: झामुमो ने न्याय पदयात्रा बोलबा प्रखंड के दो पंचायत पीड़िआपोश और मालसारा में निकाली. न्याय पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी का दुरूपयोग कर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया जा रहा है. हेमंत सोरेन पर हो रहे अत्याचार से हम सभी आदिवासी, मूलवासी बहुत दुखी हैं. वहीं झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी शक्ति का दुरूपयोग करते हुए इस राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फंसाया है. अबकी बार लोकसभा और विधान सभा के चुनाव में भाजपा को उसकी औकात बताने का काम करेंगे . इसे भी पढ़ें-कमलनाथ">https://lagatar.in/speculations-of-kamal-nath-joining-bjp-his-supporting-mlas-reached-delhi/">कमलनाथ

के भाजपा में शामिल होने के कयास, उनके समर्थक विधायक दिल्ली पहुंचे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/18rc_m_118_18022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

न्याय पदयात्रा में झामुमो के केंद्रीय सदस्य मो शहीद, जिला कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा, संगठन सचिव कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू डांग, सचिव राजेश टोप्पो, क्रीड़ा मोर्चा सचिव अमलेन समद, प्रखंड अध्यक्ष क्लेमेंट बाड़ा, सचिव पासकल डुंगडुंग, उपाध्यक्ष ज़ैनुल अंसारी, क्रिस्चिओफर डुंगडुंग, राजीव और दोनों पंचायत के पदाधिकारी गण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-राजकोट">https://lagatar.in/rajkot-test-india-gave-a-taste-to-england-defeated-them-by-434-runs/">राजकोट

टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड को चखाया मजा, 434 रन से दी करारी शिकस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही