Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा झामुमो इकाई ने रांची के बापू वाटिका पर दिया धरना

Advertisement
Advertisement
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झामुमो का आंदोलन Simdega:  सिमडेगा झामुमो जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अगुवाई में रांची स्थित बापू वाटिका पर धरना दिया. झामुमो कार्यकर्ता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे. इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि पूरा झामुमो परिवार और हरेक झारखंडी अपने नेता हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार के खिलाफ खड़ा है. झारखंड के लोग भोले भाले हैं लेकिन भाजपा की सारी करतूतों से पूरी तरह वाकिफ हैं. सही समय पर इसका बदला लेंगे. सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता. अंत में हेमंत सोरेन की जीत तय है ना झारखंड ना ही झारखंडी झुका है. वहीं झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विगत 4 साल में झारखंड ने विकास के नये आयाम स्थापित किये गये. लेकिन विरोधी दल भाजपा के लोगों को झारखंडियों के विकास से जलन हो रहा है. यही कारण है कि हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-ajsu-party-condemns-stone-pelting-on-police-demands-action/">सिमडेगा

: पुलिस पर पथराव का आजसू पार्टी ने की निंदा, कार्रवाई की मांग

मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान, पूर्व विधायक सह केंद्रीय सदस्य बसंत कुमार लोंगा, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ओस्कार डांग, जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज, विपिन कुल्लू, संयुक्त सचिव सिकंदर बरवा ,केंद्रीय सदस्य मो. शाहिद, बिरजो कंडुलना,फिरोज अली, युवा मोर्चा जिला सचिव राजेश टोप्पो, क्रीड़ा मोर्चा कोषाध्यक्ष अमलेन समद, जिला परिषद सदस्य संता रोजालिया, प्रमुख सुधीर डांग, प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष जुसाब लुगुन, तनवीर हुसैन, रितेश बड़ाइक, जफ़र खान, सभी प्रखंडो के अध्यक्ष, सचिव समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-will-come-to-dhanbad-on-friday-air-force-chopper-did-rehearsal/">प्रधानमंत्री

शुक्रवार को धनबाद आएंगे, वायुसेना के चॉपर ने किया रिहर्सल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही