Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम की शुरूआत

Simdega : प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी सिमडेगा के प्रखण्ड अध्यक्ष नवीन बिरेन तिर्की के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरूआत सिमडेगा प्रखण्ड के गरजा पंचायत से किया गया. इस अभियान के तहत मतदाताओं से संपर्क साधा जा रहा है और राहुल गांधी के संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. राहुल गांधी का संदेश इस तरह है. इसे भी पढ़ें:विश्व">https://lagatar.in/india-a-bright-spot-in-the-eyes-of-the-world-but-congress-is-claiming-india-is-ruined-bjp/">विश्व

की नजर में भारत ब्राइट स्पॉट, पर कांग्रेस दावा कर रही हिंदुस्तान बर्बाद हो गया : भाजपा

राहुल गांधी का संदेश

मेरे प्यारे देशवासियों, मैं ये पत्र आपको 3500 किलोमीटर की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद और आने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के लिए लिख रहा हूं. कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस पदयात्रा में हमारे साथ करोडो भारतीयों ने हिस्सा लिया. यह मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा थी और इस यात्रा के दौरान आप सभी ने जो प्यार और स्नेह मुझे दिया उससे में अभिभूत हूं.इस यात्रा के दौरान मैंने आप सब के विचारों और आपकी परेशानियों को बहुत ही ध्यान से सुना. आज भारत गहरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. युवा बेरोजगार है, मंडगाई आसमान छू रही है. किसान कर्ज के बोझ तले दबा है और देश की सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के जेब में है. आज भारत में लोगों को उनकी नौकरी जाने का डर है. उनकी आय कम होती जा रही है और बेहतर भविष्य का उनका सपना टूटता जा रहा है. देश में चारों तरफ निराशा का माहौल है. डरो मत ! अपने दिल से डर को निकाल दो, नफरत अपने आप हमारे समाज से खत्म हो जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/cccc-2-9.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-in-panic-due-to-the-fire-smoldering-below-and-blazing-above/">धनबाद

: नीचे सुलगती व ऊपर धधकती आग से दहशत में लोग

मौके पर ये मौजूद रहे

इस कार्यक्रम में जिला के पूर्व उपाध्यक्ष जोनसन मिंज, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, वरिष्ठ कांग्रेसी अजित लकड़ा ,टी टाँगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज , बांसजोर प्रखण्ड अध्यक्ष बर्थलोमी तिर्की, बिस सूत्री अध्यक्ष राजेश डुंगडुंग, सिल्वेस्टर बघवार ,महिला प्रखण्ड अध्यक्ष मंजू तिर्की , पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष फ्रांसिस बिलुंग, प्रतिमा कुजूर, पूर्व मुखिया शिशिर मिंज, शंकर प्रधान, ललित जुली, राजकुमार सिंह, प्रदीप साहू, हाबिल टेटे, सुशील मिंज राजू बड़ाईक, ओनेल कुल्लू भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही