Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : 23 जनवरी को खतियानी जोहार यात्रा, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

Simdega : अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आगामी 23 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खतियानी जोहार यात्रा है. जेएमएम नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कार्यक्रम से पहले जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय ने तैयारियों की समीक्षा की. विनोद पांडेय ने परिसदन भवन में पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया. इससे पहले पूर्व विधायक बसंत लोंगा, जिला अध्यक्ष अनिल कांडूलना, जिला महासचिव सफीक खान सहित कई नेताओं ने केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे का स्वागत किया. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ghat-firing-case-bachchu-yadav-gets-bail-from-high-court/">साहिबगंज

घाट गोलीबारी मामला: बच्चू यादव को हाईकोर्ट से मिली बेल)

इससे पहले डीसी ने  स्टेडियम का लिया था जायजा 

बता दें कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर इससे पहले डीसी आर रॉनिटा, एसडीएम महेंद्र कुमार और जेएमएम अध्यक्ष अनिल कांडूलना ने स्टेडियम का जायजा लिया था. इस दौरान जेएमएम के जिला अध्यक्ष अनिल कांडूलना ने बताया था कि खतियानी जोहार यात्रा के तहत अल्बर्ट एक्का मैदान में मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे. वहीं विधायक भूषण बाड़ा ने जिलावासियों से अपील की थी कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में पहुंचे और मुख्यमंत्री की बातों को सुने और लाभ उठाएं. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemants-domineering-minister-banna-poklen-is-snatching-and-tearing-stomach-subarnarekha-river-saryu-rai/">हेमंत

के दबंग मंत्री बन्ना पोकलेन छिनवाकर फाड़ रहे हैं स्वर्णरेखा नदी का पेट- सरयू राय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही