Search

सिमडेगा : विकास कार्य का जायजा लेने उपायुक्त पहुंचे कोलेबिरा

Simdega : उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव ने कोलेबिरा प्रखंड का भ्रमण करते हुए विकास से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. पर्यटक स्थल भंवर पहाड़ के विकास की दिशा में किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. भंवर पहाड़ में ऊंचे-ऊंचे भव्य पहाड़ों के ऊपर गुलाइची फूल का पेड़ अपने आप में प्रकृति को सुशोभित करता है. उपस्थित भंवर पहाड़ पर्यटन संवर्धन समिति के उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने उपायुक्त के निरीक्षण के क्रम में बताया कि आप आये तो योजना आयी, लेकिन इसका प्रयास पहले से कर रहा था. पौराणिक विरासत की गाथा भंवर पहाड़ से जुड़ी हुई है जिसे लोगों के बीच एक पहचान दिलाना अहम रोल है.

गार्डवाल निर्माण का कार्य पूर्ण

जिला प्रशासन ने भंवर पहाड़ को पर्यटक स्थल के रूप में चिन्हित करते हुए विकास कार्य शुरू किया है. भंवर पहाड़ गांव के दोनों तालाब के किनारे गार्डवाल का निर्माण, तालाब का जिर्णोद्धार, सोदर्यीकरण, तालाब के जलाशय में जाने के लिए सीढी का निर्माण, पर्यटक शेड का निर्माण, प्याऊ की व्यवस्था, पथ निर्माण जैसे कार्य किये जा रहे हैं. गार्डवाल निर्माण का कार्य पूर्ण है. वहीं पर्यटक शेड का निर्माण कार्य बाकी पाया गया.

कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त ने 18 फरवरी तक भंवर पहाड़ में चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने अभियंता को कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने की बात कही. कहा कि जो संवेदक कार्य में लापरवाही एवं ढिलाई करता है, से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. अंचलाधिकारी कोलेबिरा को ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें – माइका">https://lagatar.in/government-will-stop-illegal-smuggling-of-mica-scrap-cm-agreed-to-the-proposal/">माइका

स्क्रैप की अवैध तस्करी रोकेगी सरकार, प्रस्ताव पर सीएम ने दी सहमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//