Search

 
 
 

सिमडेगा : विधायक की पहल पर महाराष्ट्र से लाया गया मजदूर का शव

 
महाराष्ट्र में काम करने वाले मजदूर की हो गयी थी मौत Simdega:  कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगारी की पहल पर महाराष्ट्र से मजदूर का शव उसके पुस्तैनी घर लाया गया. जलडेगा प्रखंड अंतर्गत कुटुंगिया पंचायत के मिंजुरगढ़ा के रहने वाले प्रफुल्ल समद, पिता-सिब्रियुनिस समद महाराष्ट्र में काम करता था. लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी. इसकी जानकारी विधायक नमन बिक्सल कोंगारी को कुटुंगिया पंचायत अध्यक्ष सुनील सुरीन ने दी. विधायक ने अपने जिला प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि श्रम विभाग से सम्पर्क स्थापित कर मृतक के शव को सिमडेगा लाया जाय. इसे लेकर जिला श्रम अधीक्षक और उपायुक्त किया गया. इसके बाद राज्य सरकार की मदद से युवक के शव को उनके पैतृक गांव लाया गया. ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक को धन्यवाद दिया है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/hazaribagh-police-busy-solving-the-mystery-of-death-of-dentist-and-two-daughters-2/">लातेहार

: पुत्र व पोता की प्रताड़ना से तंग आकर वृद्ध ने की खुदकुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही