Search

सिमडेगा : स्व. मरांग गोमके जयपाल सिंह जोड़ा खस्सी टूर्नामेंट पर कदमटांड़ की टीम ने जमाया कब्जा

सिमडेगा को खेल हब के रूप में विकसित करना झारखंड पार्टी का एकमात्र उद्देश्य : संदेश एक्का

Simdega/Kolebira : कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत कोलेबिरा के प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम में झारखंड पार्टी द्वारा स्व. मरांग गोमके जयपाल सिंह जोड़ा खस्सी फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच कदमटांड व कोलेबिरा पंचायत के बीच खेला गया. जिसमें दोनों ही टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायक अवधि में कोई गोल नहीं कर सकी. पेनाल्टी शूटआउट में 3 -1 से कदम टांड की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरा सेमीफाइनल बम्बो टोली व शिवनाथपुर के बीच खेला गया. इस मैच में भी निर्धारित समय अवधि में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी. पेनाल्टी शूटआउट में शिनाथपुर की टीम ने 5-4 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया. शिवनाथपुर और कदमटांड के बीच खेले गये फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. इस कांटे के मुकाबले में कदमटांड की टीम ने 1-0 से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. इससे पूर्व झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री व झारखंड पार्टी युवा अध्यक्ष संदेश एक्का ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि झारखंड पार्टी हमेशा से ही खेल को बढ़ावा देते आई है. हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. अभावों के बीच रहते हुए भी सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने एक मुकाम हासिल किया है. खेल के माध्यम से अपनी जिंदगी बनानी है तो किसी भी परिस्थिति में मन लगाकर खेलिए. इसके माध्यम से भी रोजगार के अवसर मिलते हैं. आपके निरंतर अभ्यास से एक दिन सफलता जरूर मिलेगी. आज खेलने वाले खिलाड़ियों के समक्ष सभी द्वार खुले हैं. खेल को खेल दृष्टिकोण से खेलें. हारे या जीते एक दूसरे को जरूर बधाई दें. खेल या किसी भी समस्या को लेकर हमसे अपने विचार जरूर साझा कर सकते हैं. झारखंड पार्टी हर संभव इन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी. संदेश ने कहा कि सिमडेगा को खेल हब के रूप में विकसित करना झारखंड पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड पार्टी जिलाध्यक्ष मतियस बागे, जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, बाबूराम लकड़ा, ललित समद, अमन खेश, नोवेल हेरेंज, संध्या डांग, रसल खलखो के अलावे खेल समिति के बिनोद कुमार, अभिषेक कुमार, संजीत कुमार, दुर्गेश नायक, बदरुद्दीन, अहमद सुगड़ जड़िया, सामुएल धनवार के अलावे गणमान्य लोग उपस्थित थे. वही अंपायर की भूमिका में मनोज केरकेट्टा इम्तियाज आलम, अनमोल नायक, संदीप नायक ने निभाई. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/adani-group-will-invest-rs-2300-crore-in-bihar-employment-will-be-provided-from-two-cement-factories/">बिहार

में अडाणी ग्रुप करेगा 23 सौ करोड़ निवेश, दो सीमेंट फैक्ट्री का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp