Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : लीड्स संस्था ने स्वच्छ ऊर्जा को लेकर वर्कशॉप का किया आयोजन

Simdega : कोलेबिरा प्रखंड में लीड्स संस्था ने यूरोपियन यूनियन के सहयोग से रेस परियोजना के तहत प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. इस मौके पर लीड्स के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनीष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. वहीं डीपीएम नरेंद्र मिश्रा ने परियोजना के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया. जबकि स्वच्छ उर्जा विशेषज्ञ कुलदीप मेहता ने स्वच्छ ऊर्जा आधारित सरकारी योजना कुसुम योजना, उज्ज्वला योजना और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी. वहीं तकनीकी विशेषज्ञ सौरभ लाल ने युवाओं का टेक्निकल प्रशिक्षण, धुआं रहित चूल्हा निर्माण, बायोगैस प्लांट की स्थापना के बारे में विस्तार से बताया. इसे भी पढ़ें: सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-officials-of-mobile-network-companies-reached-sarangapani-on-the-initiative-of-minister-arjun-munda/">सिमडेगा

: मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के अधिकारी पहुंचे सारंगापनी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/llll-5.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग पर जोर

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है. इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा रहा है, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करके ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है. इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित 11 पंचायत के मुखियाओ ने परियोजना को सराहा और अपने विचार व्यक्त किए. इस कार्यक्रम में लीड्स संस्था के भावानन्द झा, दिलराज, लाल बहादुर, अविनाश, आकाश, शिक्षा विभाग के BPM विकास सरन, प्रथम फाउंडेशन के BPM कृतिराज साहू, पंचायत सेवक, वार्ड सदस्य, जल सहिया, किसान, ग्राम स्वच्छ उर्जा समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: 12">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-will-come-to-ranchi-on-february-12-focus-on-the-strength-of-the-organization/">12

फरवरी को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, संगठन की मजबूती पर फोकस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही