Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : विधिक सेवा प्राधिकार ने मेगा एंपावरमेंट कैंप का किया आयोजन

Simdega : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिमडेगा ने मेगा एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाईकोर्ट की न्यायाधीश सह सिमडेगा न्यायमंडल के प्रशासनिक न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी मौजूद थीं. वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पद्मश्री मुकंद नायक मौजूद थे. मौके पर न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने कहा कि आपने देखा कि हमलोगों ने एक मोमबत्ती से सारे दीपक जला दिये और यही एक दीपक सारे अंधकार को दूर करने की क्षमता रखता है. आशा करती हूं कि आज जितने भी लाभुकों को लाभ मिल रहा है वे अपने क्षेत्र में जाकर कम से कम 10 लोगों को प्रेरित करेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanjay-agarwals-eyes-will-see-the-world-even-after-death/">जमशेदपुर

: मृत्यु पश्चात भी दुनिया देखेंगी संजय अग्रवाल की आंखें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/vvvv-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सिमडेगा जिला का कोई भी व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे- अनुभा रावत चौधरी

न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग लीगल सर्विसेस अथॉरिटी के पास आएं और अपने हक को हासिल करें. ये जो किया जा रहा है ये आपका अधिकार है. कोई आपके ऊपर एहसान नहीं कर रहा है, ना ही कोई आपको लाभ दे रहा. इसके लिए आपको किसी को रुपए देने की आवश्यक नहीं है. आपका संवैधानिक अधिकार है, यह आपको मिलना ही चाहिए और मिलेगा ही. यही कोशिश रहेगी कि सिमडेगा जिला का कोई भी व्यक्ति किसी भी लाभ से वंचित न रहा जाए. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-murder-of-wife-and-milkmaid-skeleton-found-after-10-days/">पलामू

: पत्नी और दूधमुंही बच्ची की हत्या! 10 दिन बाद मिला कंकाल 

ह्यूमन-चाइल्ड ट्रैफिकिंग रोकने पर जोर

न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने उपस्थित महिलाओं से ह्यूमन ट्रैफिकिंग और चाइल्ड ट्रैफिकिंग को रोकने हेतु जागरूक होने की बात कही. उन्होंने कहा कि सिमडेगा में अधिक चाइल्ड ट्रैफिकिंग होती है. बच्चों को बड़े शहर ले जाकर अत्याचार किया जाता है, इसके प्रति जागरूक हों और बच्चों को अच्छी शिक्षा दें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/4-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

33 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण

कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा 22,569 लाभुकों के बीच कुल 33 करोड़ के परिसंपत्तियों वितरण किया गया. साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का अतिथियों ने जानकारी ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही