Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : विधायक ने चेकडैम का किया शिलान्यास

Simdega : विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत कोरोमीया जपलांगा में चेकडैम का शिलान्यास किया. जल संसाधन विभाग के राज्य योजना के तहत ये चेकडैम बनाया जा रहा है. मौके पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में खेती से किसानों को रोजगार मिलता है. उसी को देखते हुए उनकी अनुशंसा से इस क्षेत्र में जल संसाधन विभाग के द्वारा चेक डैम का निर्माण करवाया जा रहा है. विधायक ने कहा कि झारखण्ड एक कृषि प्रधान प्रदेश है. खेती के लिए जल संसाधनों का होना अति आवश्यक है. राज्य में अक्सर सूखा की स्थिति बनी रहती है. किसानों के लिए सिंचाई का प्रबंध जरूरी है. जल का उचित प्रबंधन एवं जल के अन्य स्रोतों का विकास किया जाना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-scrap-mafia-with-fake-number-plate-is-giving-result-to-theft-incident/">किरीबुरू

: फर्जी नम्बर प्लेट लगा स्क्रैप माफिया चोरी की घटना को दे रहे अंजाम

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिला विधयक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष अशफ़ाक आलम, मंडल अध्यक्ष जॉन लकड़ा, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मुखिया रेणुका सोरेंग, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, राजेश डुंगडुंग, मुकुल, प्रिंस कुमार, अब्दुल वाहिद, अमृत चिराग तिर्की, जोहान बारला, विनोद एक्का, गोरख सिंह, आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-on-world-environment-day-took-a-vow-to-protect-the-environment-by-tying-a-rakhi-to-the-tree/">गढ़वा

: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष को राखी बांधकर पर्यावरण की रक्षा का लिया प्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही