Search

 
 
 

सिमडेगा : तेज गर्जना के साथ घर पर गिरी आसमानी बिजली

 
Simdega:  सिमडेगा जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. कोलेबिरा प्रखंड के भवर पहाड़ रोड में रहने वाले राजेश्वर गुप्ता के घर पर आसमानी बिजली गिरी. वज्रपात से छत को नुकसान पहुंचा है. साथ ही घर में बिजली कनेक्शन से जल रहे उपकरण, जैसे- पंखा, वायरिंग आदि सभी जल गये. वज्रपात से डरकर परिवार के लोग घर से बाहर निकल याये. बारिश जब थमा तब घर में आकर देखा तो बिजली के सभी उपकरण जल गये थे. रात भर डर के साए में वे लोग सो भी नहीं सके. नुकसान से चिंतित पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि वे लोग गरीब दिहाड़ी मजदूरी कर कमाने खाने वाले हैं. ऐसी आपदा में सरकार हमें सहयोग करे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-peace-committee-meeting-appeal-to-celebrate-holi-peacefully/">सिमडेगा

: शांति समिति की बैठक, शांति से होली मनाने की अपील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही