Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : लाइन मरम्मती के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

Simdega  :  जिले के जोराम बांसजोर 33 केवीए लाइन की मरम्मती के दौरान अचानक बिजली प्रवाह हो गया. जिसकी वजह से लाइनमैन जोसेफ खलखो गंभीर रूप से झुलस गया. यह घटना सोमवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार, लाइनमैन जोसेफ खलखो 33 केवीए लाइन की मरम्मती करने गया था. मरम्मत से पहले उसने शटडाउन लिया था. लेकिन जैसे ही वह बिजली पोल पर चढ़कर लाइन की मरम्मत करने लगा. तभी अचानक लाइन में करंट आ गया और लाइनमैन बुरी तरह से झुलस गया.  लाइनमैन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dead-body-of-a-young-man-recovered-from-the-well-police-engaged-in-murder-or-suicide-investigation/">कोडरमा

: कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या-जांच में जुटी पुलिस)

विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई घटना

यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी रामनवमी के दिन बड़ी घटना होते-होते रह गयी थी.  रामनवमी जुलूस के दौरान पारिस मैदान के समीप पहुंचने पर जबरदस्त शॉर्ट सर्किट हो गयी थी. जबकि शांति समिति की बैठक में साफ तौर पर जुलूस के दौरान लाइन को बंद रखने के निर्देश दिये गये थे. इसके बावजूद बिजली विभाग ने जुलूस लौटने की पुष्टि किये बिना ही बिजली चालू कर दी थी. झंडा जैसे ही बिजली तार में सटी उसमें आग लग गयी थी. जिससे वहां भगदड़ मच गयी थी. हालांकि कोई हताहत नहीं हुई थी. इसे भी पढ़ें : चतरा:">https://lagatar.in/chatra-cca-on-two-militants-and-two-criminals/">चतरा:

दो उग्रवादी व दो अपराधियों पर लगा CCA
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही