Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : राम मंदिर की तर्ज पर हो रही मां जगदंबे की प्राण प्रतिष्ठा

Advertisement
Advertisement
Pancham Prasad Simdega: जिले के कोलेबिरा में देवी गुड़ी चौक स्थित नवनिर्मित मां जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा सह उद्घाटन कार्यक्रम अयोध्या के राममंदिर की तर्ज पर किया जा रहा है. इसके लिए विधि विधान से भूमि पूजन के साथ पूजित अक्षत को घर-घर देकर श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. 10 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति के लोग पूरे भक्ति भाव और श्रद्धा से लगे हुए हैं. मां जगदंबा की प्राण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी को दशविध स्नान प्रायश्चितकर्म, नान्दिमुख श्राद्ध, आर्चायादि वरण का कार्यक्रम हुआ. 11 फरवरी को जलयात्रा, मंडप प्रवेश, धान्याधिवास होगा. 12 फरवरी को मंडप पूजन, वास्तु पूजन, योगिनी, क्षेत्रपाल आदि पूजन होगी. 13 फरवरी को वेदीपूजन, अग्नि स्थापन, जलाधिवास, अन्नाधिवास स्नान, स्नानाविधि, नगर भ्रमण, सज्जाधिवास, मंदिर शिखार अधिवास एवं प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापन होगी. 14 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ होगा. 15 फरवरी को हवन पूर्णाहूति, यज्ञ विसर्जन एवं भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uproar-after-students-death-after-being-hit-by-a-truck-in-jharia-100-vehicles-vandalized-arson/">धनबाद

: झरिया में ट्रक के धक्के से छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल, 100 वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10rc_m_195_10022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मंदिर में की गयी है आकर्षक नक्काशी

मां जगदंबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आचार्य की भूमिका शिवपति मिश्रा के साथ सह आचार्य के रूप में उत्तर प्रदेश के बनारस से तीन पुरोहित वह ओड़ीसा से एक पुरोहित हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आचार्य शिवपति मिश्रा, जितेंद्र पंडा, जीतन साहू, जितेंद्र प्रसाद, जयराम, संदीप कुमार धनंजय झा, भोला पेन्टर, अजय लोहरा के अलावा अन्य श्रद्धालुगण लगे हुए हैं. यह जिले में एक मिसाल बनेगा. मंदिर को अच्छी नक्काशी के साथ बनाया गया है. उड़ीसा के कारीगरों के द्वारा मन्दिर के गुंबद मे नक्काशी की गई है. राजस्थान से मार्बल की मूर्ति मंगायी गई है जो 500 किलो का है. भक्त अपनी इच्छा अनुसार दान देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं. लोग दूर दूर से यहां आकर प्राण प्रतिष्ठा मे आकर शामिल हो रहे हैं. बता दें कि इसी मन्दिर परिसर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा सामुदायिक भवन भी दिया गया है. दूसरी खबर

ब्रिलिएंट्स स्कूल में सरस्वती पूजा समिति गठित

Simdega: शहर के सैंपुर स्थित ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल में इस वर्ष 14 फरवरी को धूमधाम से सरस्वती पूजा करने का निर्णय लिया गया. सरस्वती पूजा को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया. अंजलि कुमारी को अध्यक्ष, दुर्योधन कुमार को उपाध्यक्ष, मानस कुमार सिंह को सचिव, निशु बड़ाइक को उपसचिव, अमन कुमार केशरी को कोषाध्यक्ष, पूजा कुमारी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. शिक्षक योगेंद्र रोहिल्ला को संरक्षक बनाया गया. बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य गोरखनाथ सिंह ने समिति के पदाधारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया. बैठक में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही. 14 फरवरी को दिन के 9 बजे से पूजा शुरू होगी. 15 फरवरी को शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-गुमला">https://lagatar.in/gumla-triple-murder-case-police-sent-three-accused-to-jail/">गुमला

: ट्रिपल मर्डर मामला : तीन अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही