Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : महिला दिवस पर मनीषा मालिनी को मिला नारी शक्ति पुरस्कार समेत 2 खबरें

Simdega :  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेएसएलपीएस की प्रमुख जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीषा मालिनी सांचा को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इन्होंने महिला के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अतिरिक्त जिले के ठेठईटांगर से जेंडर सीआर प एवं जलडेगा प्रखंड से जॉब रिसोर्स पर्सन को स्किल डेवलपमेंट में उत्कृष्ट कार्य किया है. उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के राज्य कार्यालय में ``सम्मान समारोह`` का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें:बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bjp-started-selfie-with-beneficiary-program/">बेरमो

: भाजपा ने शुरु किया सेल्फी विथ लाभार्थी कार्यक्रम
दूसरी खबर

मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में मना लैम्प लाइटिंग कैपिंग समारोह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mmmm-8.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> सिमडेगा जिले के मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में लैम्प लाईटिंग कैपिंग समारोह मनाया गया. इसमे एएनएम की तीस छात्राएं और जीएनएम की चालीस छात्राओं को प्राचार्या संगीता कुमारी ने नर्सिंग शपथ दिलाई. वहीं मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करना चाहिए. पीड़ितों की सच्ची सेवा ही ईश्वर की सेवा है. विशिष्ट अतिथि कोलेबिरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डॉ.के.के. शर्मा, बानो चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रवि कुमार ने भी अपने विचार रखे और छात्राओं को कैपिंग सेरेमनी की शुभकामना दी. इसे भी पढ़ें:अपर">https://lagatar.in/accusation-of-rajesh-kasera-resident-of-upper-bazar-prakash-rungta-took-trade-license-on-the-basis-of-fake-documents/">अपर

बाजार निवासी राजेश कसेरा का आरोप- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रकाश रूंगटा ने लिया ट्रेड लाइसेंस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mmmm-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

मौके पर ये थे मौजूद

वहीं निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग शपथ आपको एक अलग पहचान देती है. इस स्कूल से पंद्रह स्टेट टापर छात्राएं निकली हैं जो स्कूल का नाम रोशन कर रही है. आप सब भी अपने मेहनत से मंजिल प्राप्त करें. आज के कार्यक्रम में डॉ.शेखर, रेलवे पुलिस बिजय पांडेय, थाना प्रभारी फिलिप मिंज, सचिव निभा मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर बिल्लू अग्रवाल, प्रभा सुरीन अलबिना तोपनो , रश्मि बाड़ा, निभा खलखो, लीला, मटिलदा, बिनीता पन्नालाल, चूड़ामणि यादव और सभी अभिभावक मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही